रामनरेश त्रिपाठी का जीवन परिचय व रचनाएँ
Biography of ramnaresh tripathi in Hindi
रामनरेश त्रिपाठी का जन्म सन
1889 ईस्वी में जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कोइरीपुर ग्राम में एक साधारण
कृषक परिवार में हुआ था |केवल नवीं कक्षा तक स्कूल में पढ़ने के पश्चात इनकी पढ़ाई छूट गई | बाद में उन्होंने स्वतंत्र रूप से अध्ययन किया गया साहित्य साधना को ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाया |
सन 1962 ईस्वी में इनका स्वर्गवास हो गया |
त्रिपाठी जी मननशील , विद्वान तथा परिश्रमी थे | काव्य, कहानी, नाटक, निबंध ,आलोचना तथा लोक साहित्य आदि विषयों पर इनका पूर्ण अधिकार था |
इनकी प्रमुख रचनाएं हैं- पथिक, मिलन और स्वप्न ( खंडकाव्य ), मानसी (स्फुट कविता संग्रह ), कविता कौमदी, ग्राम्यगीत ( संपादित ) गोस्वामी तुलसीदास और उनकी कविता ( आलोचना ) |
त्रिपाठी जी आदर्शवादी थे इनकी रचनाओं में नवीन आदर्श और नवयुग का संकेत है | इनके द्वारा रचित पथिक और मिलन नामक खंडकाव्य अत्यंत लोकप्रिय हुए | इनकी रचनाओं की विशेषता यह है कि उनमें राष्ट्रप्रेम तथा मानव सेवा की उत्कृष्ट भावनाएं बड़े सुंदर ढंग से चित्रित हुई हैं | इसके अतिरिक्त भारतवर्ष की प्राकृतिक सुषमा और पवित्र प्रेम के सुंदर चित्र भी इन्होंने अपनी कविताओं में चित्रित किए हैं |
त्रिपाठी जी की भाषा सरस खड़ी बोली है |
उसमें माधुर्य और ओज है | शैली अत्यंत प्रवाहपूर्ण है |
रामनरेश त्रिपाठी का जीवन परिचय व रचनाएँ
Biography of ramnaresh tripathi in Hindi