अपने मन को शांत कैसे रखें ?
 |
| How to keep your mind calm |
अपने मन को कैसे शांत रखा जाए इस विषय को लेकर ना जाने कितने ही मनुष्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए हैं और आगे भी करते रहेंगे, क्योंकि यह विषय ही ऐसा है मन की गति बड़ी निराली है क्षण भर में शांत और क्षण भर में ही शांत हो जाता है ! देखो हमारा मन अगर और स्थिर है तो हम अपने हर मुकाम को प्राप्त कर सकते हैं बड़ी आसानी से और आप लोग तो खुद ही इतना जानते हैं कि जब हम अपने पूरे मन से कोई कार्य करते हैं तो वह जरूर सफल होता है
लेकिन बात यहां फस रही है कि इस चंचल मन को क्या किया जाए यह कहां से कहां हमें ले जाता है अनेकों प्रकार के ख्वाब सजाता है , आज के वर्तमान समय में मन का अशांत होना एक बहुत बड़ी समस्या देखी जा रही है यह आधुनिक काल विज्ञान के चमत्कारों से मनुष्य को भरपूर सुविधाओं से युक्त कर दिया है, परिणाम यह हुआ कि इससे मनुष्य अकरता बन गया और बिना परिश्रम के ही जीने खाने लगा और मन अशांत हो गया ,
चलिए अब बात करते हैं कि इस
मन को शांत कैसे रखें कि हमारा जीवन सुखी रहे हम प्रसन्न रहें , कैसे रखें मन को शांत तो हम सर्वप्रथम अपनी दैनिक दिनचर्या को सुधारना होगा जैसे कि हमें सूर्योदय से पहले उठना होगा नित्य क्रिया से फुर्सत होकर शौच स्नान आदि , अपने परमात्मा का कुछ क्षण ध्यान अवश्य करें क्योंकि उसी ने हम पर कृपा करके मनुष्य जीवन प्रदान किया है उसके बाद अपना अन्य कार्य करें ,
शाम के समय में चार कार्य भूल कर के ना करें पहला खाना नहीं खाए, दूसरा स्त्री प्रसंग ना करें, तीसरा भोजन ना करें ,चौथा अध्ययन ना करें। अब आप विचार करेंगे कि यह कार्य क्यों ना करें तो इसके पीछे कारण है हमारे वेदों ने हमें बतलाया है इस सायं काल के समय भगवान का समय होता है उनके संध्या का समय होता है आरती पूजा का समय होता है। रात्रि काल में ज्यादा देर तक नहीं जागना चाहिए 3 लोगों को छोड़कर रोगी भोगी योगी तथा हमें हमेशा सत्य बोलना चाहिए साथ ही साथ हमें अपने आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि कहा गया है जैसा भोजन वैसा मन तो हम शुद्ध शाकाहारी भोजन करें इससे हम भी सात्विक रहेंगे और बड़ी छोटी बातों को लेकर उदास ना रहे भगवान पर भरोसा रखें और सही समय आने पर आपको और आपकी समस्या का हल कर देगा।
अगर आप
इन बातों पर गौर करके अमल करना शुरू कर दें तो आप कुछ ही दिनों में पाएंगे कि आपका मन अब आपको भटका नहीं रहा और इसमें एक महत्वपूर्ण बात जो आप कुछ लोग उसका पालन करते हो पहले से ही वह यह है कि अपने से श्रेष्ठ व्यक्तियों के पास पूछना हमें बिताना चाहिए जैसे गुरु माता पिता वृद्धजन आदि इससे आपका वह घुमक्कड़ मन आपके लक्ष्य से आपको भटकाता रहता है तो वह शांत रहेगा अपितु और वह आपका मन आपके लक्ष्य की तरफ आपको प्रेरित भी करेगा।