Essay on tree वृक्ष पर निबंध

( वृक्ष पर निबंध )

Essay on tree वृक्ष पर निबंध
Essay on tree वृक्ष पर निबंध
वृक्ष- हमारे जीने का सहारा हैं, इनके कारण ही पर्यावरण सुरक्षित होता है और इन वृक्षों का सभी प्राणियों के जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान है | क्योंकि इन वृक्षों से ही सभी जीव जंतु को सांस लेने के लिए वायु प्राप्त होती है , सभी मनुष्य ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं | तो यह वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं | वृक्ष की परोपकारता का जितना भी वर्णन किया जाए उतना ही कम है क्योंकि वह वृक्ष ही हैं जो स्वयं ठंडी, गर्मी, वर्षा, आंधी सबको सहकर ( सहन कर ) सदा परोपकार ही करते हैं | इन वृक्षों से ही हमें फल फूल प्राप्त होते हैं तथा इनसे ही हमें लकड़ी प्राप्त होती है , इसलिए वृक्ष मानव जाति के प्राण हैं यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा |
Essay on tree वृक्ष पर निबंध
Essay on tree वृक्ष पर निबंध
गर्मी के समय में जब दोपहर काल में सूर्य की प्रबल किरणों से जीव जंतु, मनुष्य और पशु सब आहत होने लगते हैं तो इन वृक्षों के छाव को प्राप्त करके परम सुख और आनंद का अनुभव करते हैं | वृक्षों के कारण ही जल की वर्षा होती है और बच्चों के कारण ही सभी जीवों की रक्षा होती है , वृक्षो के कारण ही यह पृथ्वी का संतुलन बना हुआ है , इन वृक्षों से ही हमें औषधि की प्राप्त होती है और ना जाने कितने पशु पक्षी की कीट आदि इन वृक्षों पर डेरा डालते हैं , अगर जंगली जीव सूखी हैं तो इन वृक्षों की वजह से ही हैं | लेकिन वर्तमान समय में मानव इस वृक्ष के महत्व को ना समझ कर इसे काटने में लगा है - इसे उजाड़ने में लगा है | बड़े-बड़े जंगलों को नष्ट करने में आतुर है, इमारतों और बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों के निर्माण हेतु जो बिना विचारे इन वृक्षों को काटते जा रहे हैं उसका परिणाम बहुत बुरा होगा क्योंकि जब जगंल ही नहीं बचेंगे - नहीं रहेंगे तो सभी जानवर समाप्त हो जाएंगे ! पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जाएगा , वर्षा होना भी बंद हो जाएगी तब मनुष्य को भयंकर मुश्किल का सामना करना पड़ेगा |
इसलिए वृक्षों का रहना बहुत जरूरी है जब हम इन वृक्षों की रक्षा करेंगे तो यह वृक्ष भी हमारी रक्षा करेंगे यह वृक्ष ही हैं जो इस पृथ्वी की मृदा को अपनी जड़ों से मजबूती प्रदान कर रहे हैं नहीं बाढ़ के पानी में सारी मिट्टी कट - कट कर एक विशाल गड्ढा का रूप ले लेंगे, जिसका कोई प्रयोजन नहीं होगा - उस जमीन उस स्थान का किसी में उपयोग नहीं होगा | तो हम सभी मनुष्यों को यह प्रण लेना होगा कि हम वृक्षों को ना काटेंगे और ना ही कटने देंगे अपितु हम वृक्षारोपण को लेकर एक अभियान चलाएं कि प्रत्येक मनुष्य वृक्षारोपण करे |
Essay on tree वृक्ष पर निबंध
Essay on tree वृक्ष पर निबंध
क्योंकि जहां वृक्ष होते हैं वहां बहुत ही सीतल वातावरण होता है जिससे सभी प्राणी सुख का अनुभव करते हैं, हम सभी वृक्ष के महत्व को समझें कि वृक्ष ही हमें जीवन दे रहे हैं क्योंकि मनुष्य की हर एक जरूरत वृक्षों से ही पूर्ण होती है और अगर वृक्ष ही नहीं रहेंगे तो फिर मनुष्य का रहना कैसे संभव हो सकता है |वृक्ष एक महत्वपूर्ण अंग हैं सभी जीव जगत के जीविका का |
Essay on tree वृक्ष पर निबंध

लेबल: